युगप्रेरक विवेकानंद नाट्यकृति का हुआ विमोचन

अजमेर/शैक्षिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कपूर ने वरिष्ठ साहित्यकार व साहित्य परिषद के प्रदेश साहित्य संयोजक उमेश कुमार चौरसिया की सद्य प्रकाशित नाट्य कृति युगप्रेरक विवेकानंद का विमोचन गुरुवार को किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर केंद्रित ऐसी कृतियों पर विश्वविद्यालयों में शोध कार्य होना चाहिए। इस पूर्णांकी नाटक में ईश्वर के प्रति नरेंद्र की जिज्ञासा से लेकर ठाकुर रामकृष्ण परमहंस का सानिध्य, सुशुप्त आध्यात्मिक चेतना को पुनः जाग्रत करने और शिकागो धर्म संसद में भारतीय सनातन संस्कृति का परचम फहराने के महत्वपूर्ण प्रसंगों को रोचक संवादों व दृश्यों में पिरोया गया है। उल्लेखनीय है कि उमेश चौरसिया की अब तक 29 नाट्य कृतियां प्रकाशित हुई हैं। अधिकांश का मंचन देशभर में विविध रंगमंचों और आकाशवाणी पर भी अनेक बार किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!