भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया
16 अगस्त को संस्था की आमसभा, वर्षाकालीन गोठ व भ्रमण कार्यक्रम होगा
अजमेर 27 जुलाई ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की जुलाई माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें राजेंद्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, रमेशचंद अग्रवाल, बाल किशन खंडेलवाल व प्रमोद कुमार बंसल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था के नये सदस्य सुभाष कुमार गुप्ता का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कारगिल विजय दिवस की बधाई एवं शुभकानाएं दी, उन्होंने बताया कि ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय जवानों ने अपनी जान की परवाह किये बिना हर चोटी पर तिरंगा फहराकर सम्मान बढ़ाया l कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा और गर्व का स्त्रोत बना रहेगा, इस अवसर पर पूर्व सैनिक देवेंद्र कश्यप व शैलेंद्र कश्यप का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया l अग्रवाल ने संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है जिसके बारे में अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी दी l अग्रवाल ने बताया कि 16 अगस्त रविवार को संस्था की आमसभा तथा वर्षाकालीन गोठ (पिकनिक) कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इस कार्यक्रम के तहत साईंधाम, खरेखड़ी रोड़ पुष्कर में दर्शन, नांद गांव में दर्शनीय स्थानों पर भ्रमण व दर्शन तथा आमसभा व मनोरंजक कार्यक्रम होंगे l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा, उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था में 80 वार्षिक सदस्य तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 20 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में जगदीश भंसाली ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात राजेंद्र मित्तल, घनश्याम वर्मा व अशोक गोयल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
मीटिंग में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव कमल किशोर गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अरुण कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार गर्ग व जगदीश चंद ऐरन, डॉ नंदलाल झामरिया, द्वारका प्रसाद माथुर, अनिल कुमार गोयल, जगत मोहन चड्डा, के के गोस्वामी, गोविंद प्रसाद गर्ग, अरविंद कुमार अग्रवाल, दीपेश शर्मा, कमलेश सिंघल, घनश्याम वर्मा, जगदीश भंसाली, बालकिशन खंडेलवाल, प्रकाश जैन पाटनी, सत्यनारायण बंसल, शैलेंद्र कश्यप, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, विनोद अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, प्रमोद कुमार बंसल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राधारमण शर्मा, रमेशचंद अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत, दीपक कुमार शर्मा व सुभाष कुमार गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे l
शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488