_*30 जुलाई को होगा रेनल ट्रांसप्लांटेशन यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) का साक्षात्कार*_
अजमेर, 27 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग)भर्ती, 2021 अंतर्गत रेनल ट्रांसप्लांटेशन यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) – के पदों हेतु साक्षात्कार दिनांक 30 जुलाई 2026 को आयोजित किये जायेंगे।साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाईट पर यथासमय अपलोड कर दिये जायेंगे।