_*62अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 27 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) भर्ती-2025 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित 62 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है। विस्तृत सूचना एवं संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध हैं।इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी 28 से 31 जुलाई 2026 (रात्रि 11ः59 बजे) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते है, तो उन्हें अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।