अजमेर मंडल ने उत्तर पश्चिम रेलवे में समयपालना में मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान पर

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने अपनी बेहतर परिचालन कार्यप्रणाली, उत्कृष्ट रख-रखाव एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के बल पर ट्रेनों की समयपालना (पंक्चुअलिटी परफॉर्मेंस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीमती भारती भारद्वाज के निर्देशन व अन्य संबंधित विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरुप हाल ही में जारी आंकड़ों (20 जुलाई से 26 जुलाई 2026) के अनुसार, अजमेर मंडल उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों (अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर) में मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर दोनों ही वर्गों में समयपालना के मामले में नंबर-1 (शीर्ष) स्थान पर रहा है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के आंकड़ों के अंतर्गत साप्ताहिक समयपालना (20 से 26 जुलाई) में अजमेर मंडल 97.45% समयपालना के साथ संपूर्ण उत्तर पश्चिम रेलवे में पहले स्थान पर रहा। उत्तर पश्चिम रेलवे का  औसत: 94.05% तथा अन्य मंडल: बीकानेर 95.63%, जयपुर 93.31%, जोधपुर 92.60%) रहा।
संचयी समयपालना (1 अप्रैल से 26 जुलाई) के मामले में भी अजमेर मंडल 97.92% के साथ लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। पैसेंजर ट्रेन की आंकड़ों के अंतर्गत साप्ताहिक समयपालना (20 से 26 जुलाई) में अजमेर मंडल ने 98.22% की उत्कृष्ट समयपालना दर्ज की। संचयी समयपालना (1 अप्रैल से 26 जुलाई) में भी अजमेर मंडल ने 98.29% समयपालना हासिल की, जो गत वर्ष 96.96% की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दर्शाती है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए परिचालन, संरक्षा, संकेत एवं दूरसंचार, यांत्रिक एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की है।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर मंडल

error: Content is protected !!