आगामी निकाय चुनावों के लिए श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत रजिस्टर्ड सोसायटी की आईटी सेल का गठन, जिम्मेदारी श्री नरेश रामचंदानी को सौंपी गई
श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत रजिस्टर्ड सोसायटी द्वारा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए पूर्व की भाँति इस बार भी आईटी सेल के गठन एवं संचालन की जिम्मेदारी श्री नरेश रामचंदानी को सौंपी गई है।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले निकाय चुनावों में श्री नरेश रामचंदानी के नेतृत्व में गठित आईटी सेल ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए संगठन की योजनाओं और गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईटी सेल की सुव्यवस्थित कार्यशैली और प्रभावी रणनीति की व्यापक सराहना हुई थी।
पूर्व में आईटी सेल के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संगठन ने आगामी निकाय चुनावों के लिए एक बार फिर श्री नरेश रामचंदानी पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
श्री नरेश रामचंदानी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी टीम के साथ पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा आधुनिक तकनीक और प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से संगठन की नीतियों एवं विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।