अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ब्यावर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शेष कार्य जारी, तीन -चौथाई कार्य पूर्ण

भारतीय रेल द्वारा देश के प्रमुख स्टेशनों के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास के लिए चलाई जा रही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अजमेर मंडल के ब्यावर रेलवे स्टेशन का आधुनिक और सुगम कायाकल्प किया जा रहा है । स्टेशन को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं, आधुनिक बुनियादी ढांचे और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए  अमृत भारत योजना अंतर्गत कार्य किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार, स्टेशन पर भवन निर्माण, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, ड्रेनेज, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री सुविधाओं से जुड़े  शेष कार्यों की प्रगति की निगरानी की जा रही है। इनमें से अधिकांश निर्माण कार्य 70% से 90% पूर्णता के अंतिम चरण में हैं।
मुख्य एवं द्वितीय प्रवेश भवन में एलिवेशन एवं स्टोन फिनिशिंग कार्य के अंतर्गत मुख्य प्रवेश भवन के एलिवेशन, स्टोन फिनिशिंग और छज्जा प्लास्टर का कार्य लगभग 90% पूर्ण हो चुका है। द्वितीय प्रवेश भवन के एलिवेशन का कार्य भी 90% पूर्ण हो गया है शेष कार्य प्रगति पर है। मुख्य प्रवेश भवन के ग्राउंड फ्लोर पर आकर्षक मुरल पेंटिंग का कार्य 80% पूर्ण हो चुका है। स्टाफ व कार्यालय सुविधाओं के अंतर्गत एसएस ऑफिस, शौचालय और स्टोर रूम (रूफिंग शीट के साथ) का निर्माण 90% तक पूरा हो गया है। मुख्य व द्वितीय प्रवेश भवन का कलर टच-अप और आउटर साइड पेंटिंग का काम प्रगति पर है।
प्लेटफॉर्म 01 पर लिफ्ट प्लास्टर (80%) तथा ब्रिक मैसोनरी (90%) का कार्य अंतिम चरण में है। प्लेटफॉर्म 02 पर लिफ्ट ब्रिक मैसोनरी और प्लास्टर का कार्य 90% पूर्ण हो चुका है। प्लेटफॉर्म 04 पर लिफ्ट निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्लेटफॉर्म 01 के रैंप पर टाइल फ्लोरिंग का कार्य 80% पूर्ण हो चुका है। एफओबी के प्रथम एवं द्वितीय स्पैन  पर सिल्वर पेंटिंग का कार्य 90% तक पूरा कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म 02 पर सीढियों में ग्रेनाइट जॉइंट फिलिंग का कार्य 90% पूर्ण है।
लिफ्ट कनेक्टिंग स्लैब, रूफिंग शीट, प्रोटेक्टिव स्क्रीन और कोटा स्टोन फ्लोरिंग के शेष कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा।
दिव्यांगजन सुगमता एवं यात्री सुविधाओं के अंतर्गत दिव्यांग यात्रियों के निर्बाध आवागमन के लिए पार्किंग से प्रवेश द्वार और एफओबी तक टैक्टाइल टाइल्स  बिछाने और रूट प्लान सुविधाओं का कार्य 80% पूर्ण  हो चुका है।
मुख्य और द्वितीय प्रवेश द्वार पर दिव्यांग रैंप, पार्किंग मार्किंग तथा एसएस रेलिंग लगाने का कार्य 70% पूर्ण है।प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर दिव्यांग वाटर बूथ (ग्रेनाइट, ड्रेनेज व सीपी टैप) तथा शौचालय सुधार का कार्य 70% से 80% पूर्ण हो चुका है। प्लेटफॉर्म 1 व 2 के शेल्टर ड्रेनेज पाइप, वैली गटर जॉइंट सीलिंग, वॉटर बॉटल/कूलर ड्रेनेज पाइप और बाहरी ड्रेन प्लास्टर का कार्य 70% से 90% तक पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्य एवं द्वितीय प्रवेश द्वारों पर काउ कैचर  फिक्सिंग का कार्य 80% पूर्ण है। स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म के पीछे के हिस्से से मलबे/मलबे की सफाई और समतलीकरण का कार्य 50% पूर्ण हो चुका है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने संबंधित अधिकारियों व फर्म को शेष कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं और कहा है की रेल प्रशासन ब्यावर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकांश सिविल व फिनिशिंग कार्य पूरे हो चुके हैं, और शेष बचे हुए कार्यों को भी शीघ्र पूरा कर स्टेशन को यात्रियों के लिए पूर्णतः समर्पित किया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!