आरपीएससी: सदस्य डॉ अशोक कुमार कलवार का कार्यकाल पूर्ण, सचिव श्री रामनिवास मेहता सेवानिवृत्त

अजमेर, 31 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ.अशोक कुमार कलवार का कार्यकाल पूर्ण होने तथा सचिव श्री रामनिवास मेहता की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को आयोग कार्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री कलवार एवं श्री मेहता को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री कलवार एवं श्री मेहता ने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यहाँ मिला प्रेम और स्नेह हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम दौरान आयोग अध्यक्ष ले.कर्नल श्री केसरी सिंह एवं सदस्य डॉ. सुशील कुमार बिस्सु,  श्री हेमंत प्रियदर्शी तथा मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने श्री कलवार एवं श्री मेहता को सुखद व समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में आयोग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!