अजमेर मंडल के अजमेर -मदार रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 44 पर ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य

रेल यातायात प्रभावित रहेगा

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर अजमेर- मदार खंड के मध्य समपार फाटक संख्या 44 पर ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 59603 अजमेर – पुष्कर दिनांक 09 एवं 10 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी
2. गाड़ी संख्या 59604, पुष्कर – अजमेर दिनांक 09 एवं 10 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
1. गाड़ी संख्या 19735 जयपुर -मारवाड़ रेल सेवा जो दिनांक 9 एवं 10 अगस्त 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मदार -दौराई बाईपास लाइन होते हुए संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा अजमेर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाड़ी संख्या 19610, योग नगरी ऋषिकेश -उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 9 अगस्त 2026 को योग नगरी से प्रस्थान करेगी परिवर्तित मार्ग मदार -आदर्श नगर बाईपास लाइन होते हुए संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा अजमेर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मदार जंक्शन एवं आदर्श नगर स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव करेगी।
3. गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़- अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 8 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मदार -दौराई बाईपास लाइन होते हुए संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा अजमेर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मदार जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव करेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवा
1. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर -अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 9 अगस्त 2026 को अमृतसर से प्रस्थान करेगी वह मदार तक ही संचालित होगी अर्थात मदार -अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

error: Content is protected !!