अजमेर, 4 अगस्त। जिले में पंचायती राज एवं नगरीय निकाय संस्थाओं के आम चुनाव के संबंध में प्रकोष्ठों का गठन कर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि पंचायती राज एवं नगरीय निकाय संस्थाओं के आम चुनाव 2026 से संबन्धित कार्यों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों के लिए प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्यों के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल प्रभारी होगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री लोक बन्धु ने बताया कि आरओ प्रकोष्ठ के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री जयपाल सिंह राठौड़ होंगे। सहायक प्रभारी कोषाधिकारी श्री भागीरथ सिंह लखावत, आयुर्वेद विभाग के सहायक विधि परामर्शी श्री नवनीत तिवारी एवं सहायक राजस्व लेखाधिकारी श्री सी.पी. टेलर तथा प्रभारी कार्मिक प्रशासनिक अधिकारी श्री सतीश कुमार सैनी, भू अभिलेख निरीक्षक श्री श्याम सिंह चौहान, श्री कृष्ण गोपाल कुमावत, जवाहर विद्यालय शिक्षक श्री राकेश यादव, भू अभिलेख निरीक्षक श्री चेतन सिंह, सहायक प्रोग्रामर श्री अनिल लालवानी, श्री अमित सुईवाल, श्री स्नेहदीप सिंह चौहान, श्री संदीप सैन एवं श्री विमल कुमार कुमावत आदि है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन शाखा के प्रभारी अधिकारी एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर श्रीमती रतन कौर और संस्थापन प्रकोष्ठ के प्रभारी एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी श्री चन्द्रेश कजोत तथा ईवीएम एवं मतपेटी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एडीएम डॉ. अभिषेक गोयल तथा सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर श्रीमती रतन कौर, तहसीलदार राजस्व मण्डल श्री सुरेन्द्र कुमार एवं सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के संयुक्त निदेशक श्री भगवती प्रसाद कलाल, स्टोर प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़ एवं सहायक प्रभारी अधिकारी तहसीलदार राजस्व मण्डल श्री सुरेन्द्र कुमार को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदाता हेल्प लाईन प्रकोष्ठ, चुनाव नियंत्रण कक्ष एवं वीडियो ग्राफी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक श्री मोहम्मद सलीम खान एवं सहायक प्रभारी अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री महेश गुप्ता तथा रोजगार विभाग के उप निदेशक श्री रघुवीर सिंह मीणा, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल एवं सहायक प्रभारी अधिकारी एडीए के डीएलआर श्री सज्जन लाल और मतदान एवं मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एनआईसी के उप निदेशक श्री तेजा सिंह रावत, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी श्री सतीश कुमार सैनी होंगे।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था वीएम एवं सिक्यूरिटी प्लान प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा तथा सहायक प्रभारी अधिकारी डीएलआर श्री आर. एस. लखावत, लेखा एवं निविदा प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी कोषाधिकारी श्री भागीरथ सिंह लखावत तथा सहायक प्रभारी अधिकारी लेखाधिकारी श्री यश जोरम, अतिरिक्त कोषाधिकारी श्रीमती शिल्पा सांधु और मतदान सामग्री प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी श्री नीरज जैन को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पीओएल, अल्पाहार, भोजन एवं रसद व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी श्री नीरज जैन, प्रवर्तन निरीक्षक श्री अतुल कुमार बढाया एवं अभ्यर्थियों का निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण की भूमि अवाप्ति अधिकारी श्रीमती निशा सहारण, सहायक प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त लेखाधिकारी कोषालय सविता सिंह रावत और सरकारी, निजी वाहन अधिग्रहण एवं यातायात व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती सुमन भाटी, सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक क्षेत्रीय परिवहन श्री प्रकाश टहलयानी, जिला परिवहन अधिकारी श्री राजीव शर्मा, श्री मुकुल वर्मा, श्री प्रमोद लोढ़ा एवं श्री अनिल सोनी होंगे।
उन्होंने बताया कि सामान्य व्यवस्था (लाईट, माईक, टेंट एवं अन्य व्यवस्था) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के आयुक्त श्रीमती नित्या के., सहायक प्रभारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त (प्रशासन), उपायुक्त (विकास) श्रीमती नीलू गुर्जर, नगर निगम के अधीशाषी अभियन्ता श्री रमेश बाजोडिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता श्री अशोक तंवर, अधीक्षण अभियन्ता श्री विपिन जिंदल, सहायक अभियन्ता श्री ललित मोहन शर्मा, श्री धीरज कुमार सिंह, श्रीमती जीनल चौधरी एवं लेखाधिकारी श्री धारू सिंह चौहान को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल का चयन व स्ट्रांग रूम का चयन तथा मतगणना आवश्यक व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सचिव श्री अनिल कुमार पुनिया, सहायक प्रभारी अधिकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री अशोक तंवर, श्री विपिन जिंदल, सहायक अभियन्ता श्रीमती जीनल चौधरी, श्री महेश कुमार सुखाडिया एवं कनिष्ठ अभियंता श्री अंशुल और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय विभाग की उप निदेशक श्रीमती सना सिद्दीकी, सहायक प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री चन्द्रशेखर होंगे।
उन्होंने बताया कि मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी कोषाधिकारी श्री भागीरथ ंिसंह लखावत, सहायक प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त कोषाधिकारी श्री मनीष कुमार सोनवाल, श्रीमती शिल्पा सांधु और डाकमत पत्र एवं ईडीसी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी एडीए के उपायुक्त श्री जयपाल सिंह राठौड, सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य लेखाधिकारी श्री धनराज टेलर तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्री राधेश्याम डेलू, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सहायक आबकारी अधिकारी श्री मनीष वर्मा, सहायक प्रभारी अधिकारी सिंचाई विभाग के लेखाधिकारी श्री श्याम सुन्दर राठी एवं सांख्यिकी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक श्री शैल चन्द्र व्यास, सहायक प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि मीडिया एवं निर्वाचन निर्देशिका मुद्रण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री भानु प्रताप सिंह गुर्जर, सहायक प्रभारी अधिकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री सन्तोष प्रजापति, प्रभारी कार्मिक वाणिज्य कर विभाग उपायुक्त (प्रशासन) के लेखाधिकारी प्रथम श्री रमेश चौहान, व्याख्याता श्री नन्द किशोर प्रजापति, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री कुनाल राजोरिया, सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के सहायक प्रोग्रामर श्री आकाश राजा एवं सूचना सहायक श्रीमती बरखा मित्तल और कम्प्युटर साईबर सिक्यूरिटी एवं आईटी प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की संयुक्त निदेशक श्री भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एसीपी श्री संजय आलुदिया, नगर निगम एसीपी श्री संजय माथुर, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रोग्रामर श्रीमती संतोष कंवर, श्री कमल ज्योतियाना होंगे।
उन्होंने बताया कि लेखा भुगतान (यात्रा भत्ता एवं वाहन किराया) प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी पीएचईडी प्रोजेक्ट के मुख्य लेखाधिकारी श्री चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक प्रभारी अधिकारी आयुर्वेद मुख्य लेखाधिकारी श्री हेमन्त गुप्ता, पंचायत समिति के सहायक लेखाधिकारी प्रथम श्री प्रवीण कुमार अग्रवाल तथा तकनीकि उपकरणों की व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की संयुक्त निदेशक श्री भगवती प्रसाद कलाल, सहायक प्रभारी अधिकारी एसीपी श्री संजय आलुदिया और पास बैजेज एवं अधिकारियों, कार्मिकों के ठहराने के लिए आवास व्यवस्था एवं साफ सफाई व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के आयुक्त श्रीमती नित्या के., सहायक प्रभारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त (प्रशासन), उपायुक्त (विकास) श्रीमती नीलू गुर्जर होंगे।
उन्होंने बताया कि एकल खिड़की प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा, सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक कलक्टर श्रीमती रतन कौर और स्वीप प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी श्री शिवदान सिंह एवं सहायक प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा एवं एसीबीईओ श्री रामविलास जांगिड़ तथा मतदाता सूची एवं रूटचार्ट प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पदमा चौधरी, सहायक प्रभारी अधिकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती सुमन भाटी, जिला परिवहन अधिकारी श्री राजीव शर्मा, श्री प्रमोद लोढ़ा, श्री अनिल सोनी को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्मिक कल्याण प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम उपायुक्त (प्रशासन), अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मेघा रतन, सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविन्द नारायण शर्मा और विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जय प्रकाश चारण तथा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर व्यवस्था व एआरओ संबंधी कार्य हेतु प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी संबधित पंचायत समिति, जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगरीय निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।