*महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के आबूरोड स्टेशन एवं डीजल शेड का निरीक्षण*

 उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने अजमेर मंडल के अंतर्गत आबूरोड रेलवे स्टेशन का गहन एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतर, मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री अनूप शर्मा सहित मुख्यालय व मंडल के अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे।
 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि महाप्रबंधक ने आबू रोड़ स्टेशन पर किये जाने वाले पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग व्यवस्था  को देखा और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं  के अन्तर्गत वेटिंग हॉल, स्लीपर क्लास वेटिंग हॉल, अपर क्लास वेटिंग हॉल तथा एसी वेटिंग लाउंज का निरीक्षण कर वहां यात्रियों के बैठने और विश्राम की सुविधाओं की समीक्षा की गई। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों एवं शौचालयों की स्वच्छता प्रणाली को देखा गया और साफ-सफाई के उच्च मानक बनाए रखने पर जोर दिया गया। स्टेशन पर स्थापित ड्रिंकिंग वाटर बूथ सहित शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को देखा।
 महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म पर केटरिंग स्टॉल्स तथा आईआरसीटीसी रिफ्रेशमेंट रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं उचित मूल्य पर सदैव विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यात्री आवागमन को सुगम बनाने हेतु फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  रिटायरिंग रूम की व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया गया। लोको पायलटों व गार्डों के विश्राम हेतु बने रनिंग रूम की सुविधाओं, भोजन व्यवस्था एवं लॉबी का निरीक्षण कर क्रू मेंबर्स की सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। स्टेशन निरीक्षण के पश्चात महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ  बैठक की। इसमें स्टेशन विकास परियोजनाओं की प्रगति, यात्री सेवाओं के विस्तार, स्वच्छता और संरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
तत्पश्चात महाप्रबंधक ने आबूरोड स्थित डीजल शेड का दौरा कर लोको रखरखाव, तकनीकी सुविधाओं तथा संरक्षा मानकों का  अवलोकन किया।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!