बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस के ठहराव का हुआ भव्य शुभारंभ

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

अजमेर मंडल के बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर जयपुर(खातीपुरा)-असारवा एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित ठहराव की शुरुआत शनिवार रात 11:15 बजे एक भव्य स्वागत कार्यक्रम के साथ हुई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। साथ ही माननीय विधायक मसूदा श्री वीरेंद्र सिंह कानावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही| कार्यक्रम के दौरान ट्रेन के पहली बार बिजयनगर स्टेशन पर रुकने पर लोको पायलट, ट्रेन गार्ड और रेलकर्मियों का विशेष सम्मान किया गया| इस नए ठहराव से बिजयनगर और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। इस कार्यक्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजकुमार उधवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 12981/12982 (खातीपुरा-असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस) का बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव 08 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

बिजयनगर स्टेशन पर ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान का समय इस प्रकार रहेंगे- गाड़ी संख्या 12981 (खातीपुरा – असारवा एक्सप्रेस) बिजयनगर स्टेशन पर आगमन रात 11:43 बजे और प्रस्थान रात 11:45 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12982 (असारवा – खातीपुरा एक्सप्रेस) का बिजयनगर स्टेशन पर आगमन सुबह 03:53 बजे और प्रस्थान सुबह 03:55 बजे रहेगा।

* मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

error: Content is protected !!