_*आरपीएससी: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा- 2026*_

_*आरपीएससी: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा- 2026*_
*ओटीआर में संशोधन कर आवेदन संशोधित करने का अवसर*
अजमेर, 10 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी {गृह (ग्रुप-1) विभाग}- (टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स एंड बैलिस्टिक्स डिवीजन) परीक्षा, 2026 अंतर्गत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन करने के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक का अवसर दिया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि ओटीआर प्रोफाईल संबंधी प्रविष्टियों में संशोधन करने हेतु अभ्यर्थी को सर्वप्रथम ओटीआर प्रोफाईल में संशोधन करना होगा, उसके पश्चात् ही आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग द्वारा उक्त परीक्षा का आयोजन 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक सीबीआरटी मोड़ में किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी।
_*ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया*_
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थियों को रू. 500/- ऑनलाइन शुल्क शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद आयोग के ऑनलाइन पोर्टल  https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर    recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in  पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
_*वांछित अहर्ता न होने पर भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन विथड्रॉ*_
असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा अहर्ता न होने पर भी उसे विथड्रॉ नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को कालांतर में काउंसलिंग/पात्रता जांच/ साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर आगामी 3 वर्ष की अवधि के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जाएगा।
अतः ऐसे अभ्यर्थी भी 11 से 17 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन विथड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विथड्रॉ किया जा सकता है।
कार्मिक (क-2) विभाग द्वारा जारी परिपत्र के क्रम में एक वित्तीय वर्ष में आयोजित की गई किन्ही 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा ब्लॉक की जायेगी, जिसके तहत् किन्हीं 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर राशि रूपये 750/- एवं तत्पश्चात् पुनः उसी वित्तीय वर्ष की 2 और परीक्षाओं में अनुपस्थित होने पर राशि रूपये 1500/- के भुगतान उपरांत ही उक्त सुविधा पुनः बहाल की जायेगी। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी जो किन्ही कारणों से परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं उक्त निर्धारित अवधि व प्रक्रिया अनुसार अपना ऑनलाइन आवेदन-पत्र विथड्रॉ कर सकते हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!