वीरांगना सुर्य कुमारी व परमल खो-खो व सतोलिया प्रतियोगिता 19 व 20 अगस्त को

अजमेर 12 अगस्त, महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती के अवसर पर 19 व 20 अगस्त को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक हरिभाउ उपाध्याय नगर अजमेर पर पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
पांरपरिक खेल-कूद संयोजक विनित लोहिया ने बताया कि सुर्य कुमारी व परमल सतोलिया व खो खो  प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक विद्यालय व ओपन/वार्ड/क्लब स्तर की बालक बालिका की अलग अलग वर्ग मे आयोजित की जा रही है जिसमें विजेताओं को रविवार 23 अगस्त को स्मारक पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
समन्वयक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि जयंती पर पारंपरिक खेलकूद को सफल बनाने के लिये संयोजक किशोर कुमार मारोठियॉ के साथ रमेश एच. लालवाणी, भैरू गुर्जर, रामस्वरूप कुडी, सुमन साहू को टीम में जिम्मेदारी दी गई है। भाग  लेने वाले खिलाड़ी स्वामी कॉम्पलेक्स के  तृतीय तल से फार्म प्राप्त कर सकते है व गूगल फार्म भी उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए मो0न0 9024703750 पर सम्पर्क कर सकते है।
सभी कार्यक्रमों में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान एवं समारोह समिति का सहयोग रहता है।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!