यह देश है वीर जवानों का *आज़ादी के तराने और लहरिया उत्सव पर गूंजे देशभक्ति और सावन के गीत*

 अजमेर ।  इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के तत्वाधान में 14 वां लगातार आजादी के तराने के साथ साथ तीसरा सावन लहरिया उत्सव भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ।
संस्थापक डॉ दीपा थदानी और अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम भजनगंज स्थित  एक रेस्टोरेंट में सदस्यों और अतिथियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर  तिरंगे झंडे लहरा कर  भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष ने पूरा माहौल को देशभक्ति से रंग दिया  । हेम सिंह वर्मा रिटायर्ड नेवी ऑफिसर और स्वामी अग्निवेश की वेशभूषा में संजीव शर्मा, देशभक्त  उमेश चंदनानी की सभी ने तारीफ की ।
देश भक्ति गीतों में जिंदगी मौत ना बन जाए, मेरी आवाज सुनो, वंदे मातरम, मेरे देश की धरती सोना उगले, होठों पर सच्चाई रहती है, हर करम अपना करेंगे , सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा
जिंदगी की न टूटे लड़ी, भारत का रहने वाला हूं, आदि से पूरा माहौल तिरंगे झंडों से लहराने लगा ।
       सावन के गीतों में आज मौसम बड़ा बेईमान है, घटा छा गई है, सावन का महीना, बरसात के मौसम में , तूने काजल लगाया, मेरे नैना सावन भादो, आदि में बरसात की जड़ी का एहसास कर दिया ।
          रविंद्र माथुर, रिदम गर्ग, मोहन मिश्रा,  पूनम मिश्रा, नॉबर्ट ने व्यवस्था संभाली । जैकलिन, डॉ. शिम्भू शंभू,  डॉ विकास और मनीष सक्सेना के गीतों और नृत्य ने सबको प्रभावित किया ।
मीना कंजानी, दीपक भार्गव, निखिल माथुर, रेखा मित्तल , कुमकुम जैन, लक्ष्मण हरजानी, नरेंद्र यादव , हेमचंद गहलोत , नरेश रतनानी‌ आदि की प्रस्तुतियों को सब ने सराहा ।
कार्यक्रम में डॉ दीपा थदानी को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर संस्था द्वारा माल्यार्पण बनाकर स्वागत किया गया ।
संस्थापक डॉ लाल थदानी और अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़ ने मीडिया और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सितंबर 13 रविवार को नए पुराने गीतों के कार्यक्रम होने की घोषणा की । अंत में सुरेंद्र उदावत के बनाए सावन और देश भक्ति कोरस गीतों के साथ समापन हुआ ।
 गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़
 अध्यक्ष IIMLS
डॉ लाल थदानी संस्थापक 
8005529714

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!