चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है….
अजमेर । सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के पावन अवसर पर फायसागर रोड स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर पर विशाल भजन संध्या एवं महा आरती का आयोजन किया गया ।
चामुंडा माता मंदिर के पुजारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंदिर में पन्नालाल एंड पार्टी ने भजन सरिता बहाई एवं महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया ।
भजन संध्या में भजन गायिका दिव्या तेजावत ने चलो बुलावा आया है ,सांची जोतो वाली माता छम छम नाचे वीर हनुमान कीर्तन की है रात आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार बंसल ने बताया कि चामुंडा माता मंदिर पर कोलकाता से मंगाए गए विदेशी फूलों से माता का आकर्षक श्रृगार किया गया ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस निदेशक एस ओ जी विशाल बंसल की पत्नी तन्वी बंसल पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी संग्राम सिंह गुर्जर विजय जैन अवधेश पारीक शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ रोहित प्रताप सिंह झाला गजेंद्र सिंह रलावता गिरधारी लाल मंगल राजेंद्र नरचल जयशंकर चौधरी एच एस मेहता डॉ अशोक गुप्ता पार्षद रूबी जैन श्री श्याम सेवक कल्याण संघ के राकेश डीडवानिया राजीव गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलामुद्दीन खान खेताराम नवल जय सिंह रावत जयशंकर चौधरी राजकुमार गर्ग नूर आलम मनीष अग्रवाल खुशवन्त रोहिल्ला गिरधारी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।