अजमेर। महावीर इंटरनेशनल का 31वां अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को चंडीगढ़ में जोन नॉर्थ-2 के आतिथ्य में आयोजित होगा। अधिवेशन की थीम “एक मिलन… एक उत्सव… दोस्ती से सेवा का एक नया इतिहास!” रखी गई है।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेन्द्र पंचोली ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अधिवेशन सदस्यों के मिलन, सेवा अनुभवों के आदान-प्रदान एवं संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी सदस्यों से चंडीगढ़ अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया।
अजमेर जोन चेयरमैन बाबूलाल, रीजन-3 के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका एवं अंतर्राष्ट्रीय ट्रस्टी पदमचंद जैन ने अधिवेशन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सदस्यों से सहभागिता का आह्वान किया।
अधिवेशन को लेकर प्रभात सेठी एवं इंदु जैन सहित अन्य सदस्यों में भी उत्साह है।