अजमेर, 7 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्तियों के अंतर्गत 15 से 25 सितंबर तक का विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
आयोग सचिव ने बताया कि विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु निर्धारित कार्यक्रम के तहत साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा।
_*साक्षात्कार कार्यक्रम*_
लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 के अंतर्गत साक्षात्कार का आठवां चरण 15 से 25 सितंबर 2026
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती- 2024 अंतर्गत पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार का द्वितीय चरण 15 एवं 16 सितंबर 2026
बायोकेमिस्ट भर्ती – 2024 अंतर्गत 15 से 17 सितंबर 2026 तक साक्षात्कार
सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भर्ती – 2024 अंतर्गत 17 से 22 सितंबर 2026 तक साक्षात्कार
उप करापाल भर्ती – 2024 अंतर्गत प्रथम चरण के साक्षात्कार 16 से 18 सितंबर 2026 तक
_*सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025:*_
बॉटनी : 15 से 23 सितंबर 2026
फिजिक्स: 23 से 25 सितंबर 2026
गणित : 24 व 25 सितंबर 2026
साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।
………..
*सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा – 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026*
*मॉडल उत्तरकुंजी जारी-*
अजमेर, 7 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा – 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 सितंबर 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।
आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराकर प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू. 100/-(सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाईन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक दिनांक 8 से 10 सितंबर 2026 तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan. gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।