यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी रेलसेवाओं डिब्बोें की अस्थाई बढोतरी

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 10.09.26 से 30.09.26 तक व उदयपुर सिटी से दिनांक 11.09.26 से 01.10.26 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 10.09.26 से 30.09.26 तक व असारवा से दिनांक 11.09.26 से 01.10.26 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 20995/20996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 12.09.26 से 26.09.26 तक व असारवा से दिनांक 13.09.26 से 27.09.26 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!