शांतिनाथ जिनालय सर्वोदय कॉलोनी में सर्वोदय मंडल द्वारा बड़े धूमधाम के साथ पयूर्षण पर्व का आगाज किया, अध्यक्ष अनामिका सुरलाया, मंत्री रेणु पाटनी ने बताया की सर्वप्रथम णमोकार मंत्र से शुरुआत की गई और नेमिनाथ भगवान पर भजन किए गए उसमें सभी सदस्यों ने भक्ति भाव के साथ भजन गाए शांता पाटनी, शशि गंगवाल अनीता गंगवाल गुण माला गंगवाल अनामिका सुरलाया चिंतामणि, तारा देवी गदिया के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई | सदस्यों के द्वारा भक्ति की गई और साथ ही भक्तामर स्त्रोत का पाठ किया गया 48 दीपक के साथ ,|बाद में 10 दिन के सास्कृतिक प्रोग्राम के बारे में प्रिया पाटनी ने बताया प्रथम दिन सोनी जी की नसिया में सती अनंत मति के नाटक की प्रस्तुत की जाएगी, परामर्शक मधु जैन के सानिध्य में मधु जैन रेनू सोगानी, साधना दनगसिया, मोनिका सुर लाया ज्योति सेठी, गुणमाला गंगवाल के द्वारा प्रोग्राम कराए जाएंगे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी गई है, महा समिति की मंत्री सुषमा पाटनी, कोषाध्यक्ष रेनू पाटनी ने सभी का आभार व्यक्त किया