*गीता सागर फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों को वितरित की आकर्षक रिसोर्स बुक*

दिनाँक 11 सितम्बर 2026  अजमेर। गीता सागर फाउंडेशन, अजमेर की ओर से मीनू स्कूल, मीनू स्कूल चाचियावास एवं उम्मीद सेंटर, पुष्कर में अध्ययनरत दिव्यांग एवं गैर-दिव्यांग बच्चों को विशेष पाठ्यपुस्तकें एवं आकर्षक रिसोर्स बुक निःशुल्क वितरित की गईं।

फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अनुराग सक्सेना ने बताया कि गीता सागर फाउंडेशन राजस्थान में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। विशेष रूप से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए फाउंडेशन द्वारा पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर करीब 200 दिव्यांग बच्चों को विशेष रिसोर्स बुक वितरित की गईं। इन पुस्तकों को बच्चों की सीखने की जरूरतों और उनकी रुचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे वे पढ़ाई को अधिक सहज, रोचक और प्रभावी तरीके से समझ सकें।

इसके साथ ही फाउंडेशन की ओर से शिक्षकों को भी ऐसी उपयोगी पुस्तिकाएं प्रदान की गईं, जो उन्हें दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अध्यापन में सहयोग करेंगी। इससे शिक्षकों को बच्चों की व्यक्तिगत सीखने की आवश्यकताओं को समझने तथा उनके अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने में सहायता मिलेगी।

गीता सागर फाउंडेशन का यह प्रयास समावेशी एवं समान शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा आर्थिक या अन्य सामाजिक कारणों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों से वंचित न रहे।

(अनुराग सक्सेना)

मुख्य कार्यकारी

गीता-सागर फाउण्डेशन

मो. 9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!