वरिष्ठों ने नाच-गाकर खेली संगीतमय अंताक्षरी प्रतियोगिता

अजमेर। सीनियर सिटीजन सोसाइटी अजमेर, समूह-18 द्वारा मन्ना हवेली, धोलाभाटा रोड पर संगीतमय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो-दो सदस्यों की 27 टीमों ने भाग लिया। लाइव ऑर्केस्ट्रा की धुन पर वरिष्ठों ने गीत गाए और जमकर नृत्य किया। परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में ‘दीवाने’ टीम के भागचंद चौहान एवं राजेंद्र कुमार प्रथम, ‘परवाने’ टीम के एम.एल. फूलवारी एवं कस्तूर चंद शर्मा द्वितीय तथा ‘मस्ताने’ टीम के धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं राधा देवनानी तृतीय रहे। दर्शकों से भी गीतों के सवाल पूछे गए, जिसमें 46 सदस्यों ने पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम का आयोजन ‘हम आवाज’ के नीरज आर्य एवं टीम के सहयोग से हुआ। महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेन्द्र पंचोली ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ तनावमुक्त एवं सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं।

शेल्बी अस्पताल जयपुर के निदेशक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. एस.एस. खत्री ने पुरस्कार वितरित किए और अक्टूबर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

समूह-18 के सचिव के.के. गौर ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन कर वरिष्ठों को स्वस्थ मनोरंजन के अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!