नगर निगम अजमेर अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्रस्थापित

अजमेर, 16 सितम्बर। नगर निगम अजमेर के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार 16 सितम्बर को दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

नगर निगम अजमेर आम चुनाव 2026 के रिटर्निंग अधिकारी श्री अनिल कुमार पुनिया ने बताया कि अध्यक्षीय पद के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य 15 सितम्बर से किया गया। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रही। अजमेर नगर निगम के महापौर पद के रूप मे निर्वाचन के लिए दो नाम निर्देशन प्रस्थापित किए गए। भारतीय जनता पार्टी से अनामिका शर्मा तथा इंडियन नेशनल काँग्रेस से किरण गढ़वाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों के संवीक्षा का कार्य 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!