उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (मुख्यालय) व वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार द्वारा भोपाल वर्कशॉप का सघन निरीक्षण

पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय, जबलपुर के उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (Dy FA&CAO/HQ) श्री एच. के. मिश्रा तथा वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार (Sr. AFA) श्री राजीव कुमार ने 19 सितंबर को भोपाल स्थित रेलवे वर्कशॉप का विस्तृत निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि दोनों वरिष्ठ रेल अधिकारी मूलतः अजमेर से ताल्लुक रखते हैं।
कार्यशाला आगमन पर अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वर्कशॉप के विभिन्न अनुभागों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, लेखा एवं वित्तीय प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने वर्कशॉप में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचर्चा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा दक्षता, पारदर्शिता एवं वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर भोपाल वर्कशॉप के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!