श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

वर्द्धमान शिक्षण समिति, ब्यावर द्वारा संचालित श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी ग्रुप एवं कक्षा I से V तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्री-प्राइमरी ग्रुप एवं कक्षा I एवं II के विद्यार्थियों ने Community Helpers की विभिन्न भूमिकाओं को आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा III से V के विद्यार्थियों ने महान भारतीय व्यक्तित्व एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न रूप धारण कर उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने अपनी वेशभूषा के साथ अपने-अपने पात्र के बारे में पाँच-पाँच पंक्तियाँ भी प्रस्तुत कीं। बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, संवाद-अभिव्यक्ति एवं मंच प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. निवेदिता पाठक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने तथा निरंतर नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति, ब्यावर के मंत्री श्री डॉ. नरेंद्र पारख ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं मंचीय प्रतिभा का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्री-प्राइमरी ग्रुप:
प्रथम – कृषिका खत्री (H.K.G.)
द्वितीय – गोरांश शर्मा (L.K.G.)
तृतीय – हनिका (H.K.G.) एवं कोम्या (Nur.)

कक्षा I एवं II:
प्रथम – तनिष्क (II)
द्वितीय – जयेश (I)
तृतीय – युगांश (II)

कक्षा III से V:
प्रथम – कनक (III)
द्वितीय – संचित (III)
तृतीय – शिवांश (III) एवं तन्वी (V)

विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्साह, रचनात्मकता एवं शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!