जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सराधना के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अजमेर I राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सराधना के विद्यार्थियों ने विभिन्न जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।आर एन रावत ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगलियावास में आयोजित जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छात्रा निशा चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग में हिमांशु ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में शारीरिक शिक्षक जाकिर खान एवं प्रियंका चौधरी का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त, सराधना बालिका विद्यालय की छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में हंसिका चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
वहीं, एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं पूर्णिमा एवं नीतू चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान मेले का उद्घाटन अभय सिंह, व्याख्याता, डाइट मसूदा द्वारा किया गया। उन्होंने शाला संबलन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के चयन का दायित्व देवेंद्र पाल भड़ाना एवं मोनिका भटनागर ने निभाया।
इस अवसर पर अध्यापक शहला निगार, मनमोहन कौर, मंजीत कौर, बरखा कुमावत एवं नेहा रावत भारती थदानी सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता जैन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!