विधानसभा अध्यक्ष प्रो वासुदेव देवनानी ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश साहित्य संयोजक उमेश कुमार चौरसिया की 33वीं नाट्य कृति कहत कबीर का विमोचन किया। रंगकर्मी एवं साहित्यकार चौरसिया की अब तक प्रकाशित 56 पुस्तकों में 28 बाल साहित्य की कृतियां हैं। संत रविदास पर केंद्रित बाल नाटक ऐसे थे रविदास तथा भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित आलेख संग्रह भारत बोध शीघ्र प्रकाश्य हैं। इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि समाज में समरसता स्थापित करने के लिए वर्तमान समय में ऐसी कृतियों की आवश्यकता है। संत कबीर के जीवन से हमें निस्वार्थ भक्ति, सरल जीवन और समाज उत्थान के लिए सत्कर्म की प्रेरणा मिलती है।