पुष्कर में भाजपा व संघ ने शिंदे का पुतला फूंका

पुष्कर। भारतीय जनता पार्टी पुष्कर कार्यकारणी, विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा जयपुर में चिन्तन शिविर के दौरान हिन्दूवादी संगठनों को भगवा आतंक की संज्ञा दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शिंदे का पुतला फूंका। पुष्कर के बद्री घाट पर पुतला फूंकने से पूर्व माहेश्वरी भवन से वराहघाट तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेंस के नेताओं को दिमाग से दिवालिया बताते हुए कहा कि ऐसे अर्नगल बयान देकर भावनाएं भड़काने का काम कांग्रेस के सिवा कोई और नहीं कर सकता। इस अवसर पर भाजपा देहात मंत्री ओम प्रकाश पाराशर, मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर, पूर्व सभापति सूरज नारायण पाराशर, नेता प्रतिपक्ष शिवस्वरूप महर्षि, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल पाराशर सहित हिन्दूवादी सगठनों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!