भाजपा सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
*अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने निकाला जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च, एसपी से मिलकर झूठे मुकदमे और गलत धाराएं हटाने की मांग*
*डॉ. राजकुमार जयपाल, विधायक विकास चौधरी और शाहिद के नेतृत्व में कांग्रेस का हमला—विरोध की आवाज दबाना बंद करे भाजपा सरकार, अन्यथा अजमेर में होगा बड़ा युवा आंदोलन*
*अजमेर।* राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी आज युवक कांग्रेस के 9 पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और भाजपा नेताओं की शिकायत पर कथित रूप से दर्ज झूठे मुकदमों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, देहात कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक विकास चौधरीतथा युवा कांग्रेस प्रभारी शाहिद सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और मुकदमों में लगाई गई कथित गलत धाराएं हटाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी विवादित बयान का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय गए थे। कांग्रेस का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। इसके बावजूद युवक कांग्रेस के 9 पदाधिकारियों को पुलिस के जरिए गिरफ्तार कर जेल भेजना और उन पर गंभीर धाराएं लगाना लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास है।
*कांग्रेस नेताओं राजकुमार जयपाल विकास चौधरी आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने दो टूक कहा— विरोध करना अपराध नहीं, लोकतंत्र में हर नागरिक का अधिकार है।* यदि सरकार और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करेंगे, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि मुकदमों और गिरफ्तारी का भय दिखाकर युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाए, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों पर लगाई गई गलत धाराएं हटाई जाएं और उनके साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।
*अजमेर में बड़े युवा आंदोलन की चेतावनी*
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा कर राहत नहीं दी गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। विशेष रूप से अजमेर शहर में युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई के जरिए उसे दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान का विरोध करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लोकतांत्रिक अधिकार था। यदि विरोध के बदले मुकदमे और जेल मिलेंगे, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। सरकार को सत्ता के अहंकार से बाहर निकलकर युवाओं की आवाज सुननी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित झूठे मुकदमे और गलत धाराएं लगाकर उन्हें डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो अजमेर की सड़कों पर युवा कांग्रेस का बड़ा आंदोलन होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।*
प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष विवेक पाराशर, चंद्रशेखर बालोटिया, मोहित खंडेलवाल, हमीदा बानो, नितिन जैन, अमित गर्ग, ईश्वर तहलियानी, ईश्वर राजोरिया, हनीश मारोठिया, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*शैलेश गुप्ता*
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी