केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय रेलवे की महिला खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी, भारत की बेटियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया ।

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के माध्यम से भारतीय रेलवे खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस टीम ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

26 सितंबर 2026 को हुए फाइनल मुकाबले में भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर एशियाई खेलों का अपना खिताब बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीता। केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने भारतीय रेलवे की महिला खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उनके समर्पण, दृढ़ संकल्प और खेल उत्कृष्टता के दम पर तिरंगे का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना की। टीम को नीता मोरेश्वर दादवे ने प्रशिक्षित किया और पुष्पा राणा ने कप्तानी की।

मंत्री से मिलने वाले रेलवे खिलाड़ियों में दक्षिण मध्य रेलवे की मुख्य कोच नीता मोरेश्वर दादवे; दक्षिण मध्य रेलवे की रितु नेगी; उत्तरी रेलवे की पूजा; दक्षिण मध्य रेलवे की पिंकी रॉय; और पश्चिमी रेलवे की सोनाली विष्णु शिंगेट और राज रानी शामिल थीं।

भारतीय रेलवे का रेलवे खेल प्रोत्साहन बोर्ड के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को पोषित करने का एक लंबा इतिहास रहा है। इसके खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेल, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। संस्थागत सहयोग और रोजगार के साथ-साथ खेल करियर बनाने के अवसरों के माध्यम से, भारतीय रेलवे देश में खेल प्रतिभाओं के विकास में अपना योगदान जारी रखे हुए है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!