लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने पर की गई गिरफतारी की कड़े शब्दो में की निन्दा-समीर भटनागर

भाजपा के कार्यालय अजमेर पर युवाओं के विरोध् प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के द्वारा जारी कथन जिसमें भारत विरोधी बयान किया गया था उससे समस्त प्रदेश के युवाओं में भारी रोष व्याप्त था जिसके चलते आज समस्त प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के खिलाफ किया गया। इसी क्रम में अजमेर के युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन भाजपा की तानाशाही, लोकतंत्र का हनन व भाजपा के ईशारो पर पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के  मोहित मल्होत्रा राष्ट्रीय संयोजक, मोहम्मद परवेज खान डीसीसी सचिव, अकबर हुसैन पूर्व प्रदेश महासचिव, अनुराग रायपुरिया यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष, शोएब अख्तर जिला महासचिव, संजय मेघवंशी, मुनींद्र मीणा, मुस्तकीम शेख, नंदा गुर्जर, जिशांत सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफतार कर लिया गया।

पूर्व प्रदेश महासचिव समीर भटनागर ने उक्त मामले में युवाओं की गिरफतारी को लोकतन्त्र की आजादी का हनन बताया कि कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दो में निन्दा की है। भाजपा की तानाशाही के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह झूठे केस लगाये जा रहे है जिससे युवाओं को भविष्य पर गहरा असर पड़ेगा। जबकि युवा अपनी आवाज उठाने के लिए स्वतन्त्र है। प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के जारी बयान से युवाओं में रोष व्याप्त है।

समीर भटनागर ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस द्वारा सभी युवा कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही नहीं छोड़ा गया तो उक्त मामले में सभी युवाओं को गिरफतारी भी देनी पड़ी तो वह देने को तैयार है व उग्र आन्दोलन भी किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

निन्दा करने वालो में मुख्य रूप से अभिषेक चौधरी प्रदेश अध्यक्ष यूथ, शाहिद खान राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस, सुनील लारा पीसीसी सचिव, ऋषि टाक, समीर भटनागर पूर्व प्रदेश महासचिव, ओम प्रकाश मंडावरा प्रदेश सचिव, शहीद हुसैन उत्तर विधानसभा अध्यक्ष, रिजवान पठान, भगवान सिंह चौहान पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, अभिषेक सैमसंग जिला अध्यक्ष छैन्प्, रोशन गुर्जर छैन्प् देहात अध्यक्ष, रवि सिसोदिया देहांत यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, रजनीश गुर्जर, फैजान हसन, विशाल सिंह चौहान, ईश्वर राजोरिया, इत्यादि उपस्थित रहे!

    (समीर भटनागर)

    प्रदेश महासचिव

    युथ कांग्रेस, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!