सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 के आउटरीच कार्यक्रम के तहत इंडेन बॉटलिंग प्लांट, तबीजी अजमेर के द्वारा आज दिनांक 29-10-2026 को रा.बा.उ.मा.वि. सराधना में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 31 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वयं के आचरण से भ्रष्टाचार निवारण विषय पर आयोजित चित्रकला में चेष्टा ने प्रथम, दीक्षिता 8वीं ने द्वितीय, ईशानी ने तृतीय तथा मानसी 7वीं ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
‘सत्यनिष्ठा पूर्ण व्यवहार से भ्रष्टाचार उन्मूलन कर राष्ट्र की समृद्धि में योगदान’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रेखा 12वीं प्रथम, माणिकणिका 11वीं द्वितीय, अंजली 11वीं तृतीय तथा मीनाक्षी 10वीं चतुर्थ स्थान पर रही।
निर्णायक दल में मोनिका, भारती, सुमन, प्रियंका व मंजीत रहे। समस्त प्रतिभागियों, विजेताओं तथा निर्णायकों को राजीव सैन डिप्टी जनरल मैनेजर (IOCL) व अभिषेक शर्मा (सीनियर मैनेजर, IOCL) ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समस्त छात्राओं, शिक्षकों व अतिथियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेते हुए अपने जीवन में ईमानदारी और कानून के नियमों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रम में योगदान देने तथा रिश्वत लेने व देने की प्रवृत्ति को रोकने की शपथ ली।
देवेंद्र,दुर्गेश, जाकिर , आबिद ,किरण,शोभा, गीता, पूनम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहला निगार ने किया। प्रधानाचार्य ममता जैन ने बॉटलिंग प्लांट तबीजी के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर पूरी टीम को समर्पण व ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा छात्राओं को सत्य बोलने के लिए प्रेरित किया।