अजमेर कांग्रेस की तैयारियां पूरी, 7 बसों और 20 छोटे वाहनों से रवाना होंगे

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए अजमेर कांग्रेस की तैयारियां पूरी, 7 बसों और 20 छोटे वाहनों से रवाना होंगे कांग्रेसजन: डॉ. राजकुमार जयपाल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मैराथन बैठक कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, 31 अक्टूबर रात्रि 9 बजे कांग्रेस कार्यालय से होगा दिल्ली कूच

अजमेर। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में अजमेर शहर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने आज कांग्रेस कार्यालय में मैराथन बैठक आयोजित कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. जयपाल ने कांग्रेस कार्यालय में सभी पदाधिकारियों को बुलाकर दिल्ली कूच की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इसके साथ ही शहर के सभी पार्षदों से फोन पर चर्चा कर उनके साथ दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं एवं वाहनों की जानकारी ली।

डॉ. जयपाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने निजी चारपहिया वाहन से दिल्ली जाना चाहते हैं, वे 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे तक अपनी गाड़ी का नंबर तथा उसमें जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम कांग्रेस कार्यालय में दर्ज करवाएं, ताकि यात्रा की समुचित व्यवस्था की जा सके। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने अपने वाहनों के नंबर दर्ज करवा दिए हैं।

गुप्ता ने बताया कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 7 बसों एवं लगभग 20 छोटे वाहनों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सभी कांग्रेसजन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शैलेश गुप्ता ने बताया कि महारैली में शामिल होने के लिए सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी अपने-अपने साथियों के साथ 31 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आपसी समन्वय के संबंध में जिम्मेदारियां सुनिश्चित कीं।

अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी का प्रयास है कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित इस महारैली में शहर से अधिकाधिक कांग्रेसजन भागीदारी निभाएं।

आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष फखरे मोईन, गजेंद्र सिंह रलावता, अमित गर्ग, नवीन कच्छावा, शैलेश गुप्ता, चंद्रशेखर बालोटिया, ईश्वर राजोरिया, हेमंत जोधा, मुकेश पंवार, ईश्वर टहल्यानी, शैलेंद्र अग्रवाल, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया, नितिन जैन, प्रमोद शर्मा, सुरजीत कपूर, सुमित मित्तल, परवेज खान, चंद्रेश सुनिया, योगेश जाटोलिया, हेमराज खारोलिया, मुकेश सबलानिया, आमिर खान सहित अनेक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!