तीन हजार जायरीनों ने लंगर में की शिरकत

हजरत सैयद जिंदा शाह मदार के चिल्ले पर लगा मेला 
मिर्जा पोल्ट्री फार्म बना मेजबान 
अजमेर 30 अक्टूबर।
  कुंदन नगर स्थित हजरत जिंदा शाह मदार के पहाड़ी चिल्ले शरीफ पर शुक्रवार को वार्षिक उर्स मेले का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से आए जायरीनों ने हकीकत के फूल पेश किया तथा अमन चैन की दुआ मांगी।
इस अवसर पर स्थानीय मिर्जा पोल्ट्री फार्म हाउस परिवार की और से उर्स में भाग लेने आए जायरीनों के लिए एक विशाल लंगर आयोजित किया गया। परिवार की ओर से पुरुष में भाग लेने आए जायरिनों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन तैयार कराया गया तथा उन्हें आदर पूर्वक बिठाकर भोजन कराया। इस लंगर में 3000 से भी अधिक जायरीनों ने शिरकत की। लंगर में सभी धर्म और समुदाय के लोगों का ध्यान रखते हुए पूरी तरह से शाकाहारी भोजन का इंतजाम किया गया। लंगर में आसपास के कॉलोनी से अलग-अलग समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।
  कुंदन नगर चौराहे से मजार टेकड़ी तक मेले के माहौल में नन्हे मुन्ने बच्चों सहित सभी उम्र के पुरुष एवं महिलाओं ने इसका आनंद उठाया। यातायात विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जिससे आयोजन में चार चांद लग गए।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!