नकुड़ के शिक्षक-कवि सुनील कुमार खुराना को मिला ‘श्रेष्ठ सृजन सम्मान’

दिवाली की सफाई पर रचना को मिली राष्ट्रीय पहचान
नकुड़ (सहारनपुर), 30 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान श्री राम साहित्य सेवा संस्थान, अयोध्या उत्तर प्रदेश * द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता में नकुड़, सहारनपुर के शिक्षक-कवि श्री सुनील कुमार खुराना को *”श्रेष्ठ सृजन सम्मान” से सम्मानित किया गया है। सुनील कुमार खुराना को यह सम्मान उनके हास्य-व्यंग्य से भरपूर और जन-जन से जुड़े विषय “दिवाली की सफाई, मेरी सामत आई” पर उत्तम सृजन करने हेतु प्रदान किया गया है। इस कविता में आपने दिवाली की सफाई के दौरान घर की महिलाओं की थकान और पुरुषों की घबराहट का बड़ा ही सजीव और मनोरंजक चित्रण किया था, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ चुना। संस्थान द्वारा जारी सम्मान पत्र में कहा गया है – “संस्था द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में उत्तम सृजन करने हेतु हम आपको सम्मानित करते हुए आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। जय श्री राम।” यह प्रतियोगिता संस्थान की संस्थापिका दिव्यांजलि वर्मा, अयोध्या उत्तर प्रदेश एवं आयोजिका डॉ. रमा शर्मा, होशियारपुर पंजाब के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।
सुनील कुमार खुराना एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ सहारनपुर मंडल के एक चर्चित कवि हैं। आपकी रचनाएं सामाजिक यथार्थ और हास्य-व्यंग्य का सुंदर समन्वय होती हैं। इससे पूर्व भी आपको कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!