मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में प्रगति की हुई समीक्षा

अजमेर, 4 नवंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ माता को आश्रय स्थल की डीपीआर तथा जल संचय जन भागीदारी 2026 की प्रगति की समीक्षा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जल संचय जन भागीदारी 2026 में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जन सहयोग के माध्यम से कराए गए कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। जिले की लगभग 13 हजार कार्य अब तक पोर्टल पर जिओ टेक कर दिए गए हैं। जिले का लक्ष्य 52 हजार कार्यों का है। वर्तमान में राज्य स्तर में अजमेर की रैंकिंग 13वें स्थान पर है। इसे लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश द्वारा समस्त लाइन विभाग विशेष रूप से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, नगर निगम, नगर पालिकाएं एवं जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिकारियों को प्रगति में और अधिक प्रयास करके शत प्रतिशत प्रगति माह दिसंबर तक अर्जित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 प्रथम चरण में जिले के लक्ष्य 3503 कार्यों के विरुद्ध 4100 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। द्वितीय चरण अंतर्गत लक्ष्य 3200 कार्यों के विरुद्ध अब तक 2200 कार्यों की स्वीकृतियां जारी कर 1200 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। तृतीय चरण अंतर्गत लक्ष्य 1500 के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा 1342 कार्य अनुमोदित कर 800 कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इसमें 450 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा अजमेर जिले की द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण की प्रगति तथा लक्ष्य की शत प्रतिशत उपलब्धि समस्त लाइन विभागों को प्रत्येक माह की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में जलग्रहण के अधीक्षण अभियंता श्री दिलीप जादवानी, एमजेएसए 2.0  के नोडल अधिकारी श्री शलभ टंडन, वन विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!