20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर, 4 नवंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वदंना खोरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रुद्रा रेणु ने 20 सूत्री कार्यक्रम की सम्बंधित विभागों की माह अक्टूबर की मासिक प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में माह अक्टूबर की प्रगति के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम में राजीविका के सूत्र एसएचजी प्रमोटेड व रिवॉल्विंग फण्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्र संस्थागत प्रसव व अनुसूचित जाति के परिवारों को सहायता के सूत्र में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि कम रही। शेष विभागों की प्रगति सन्तोषजनक रही। सम्बन्धित विभागों को इस वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत गुणात्मक एवं मात्रात्मक उपलब्धि अर्जित करने के लिए निर्देशित किया गया। सी अथवा डी श्रेणियों वाले सूत्रों से सम्बन्धित विभागों को ए श्रेणी व शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य स्तर की रैंकिंग में जिला अजमेर अग्रणी जिला बने। इसके लिए अभी से कार्य योजना बनाकर वित्तीय वर्ष के शेष रहे महीनों में शत-प्रतिशत मात्रात्मक गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में एडीएम श्रीमती खोरवाल ने निर्देशित किया कि सभी सम्बंधित विभाग 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति सूचनाएं प्रतिमाह एक तारीख तक जिला योजना प्रकोष्ठ को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं। साथ ही मुख्य आयोजना अधिकारी द्वारा विभाग के अधिकारियों से यह कहा कि वित्तीय वर्ष के शेष माहों में राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्यानुरूप शत प्रतिशत मात्रात्मक व गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनाएं जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच तथा पुष्टि उपरांत मासिक प्रगति सूचना प्रत्येक माह की एक तारीख तक व त्रैमासिक प्रगति सूचना आवश्यक रूप से जिला योजना प्रकोष्ठ को प्रेषित कराएं। इससे जिला स्तर से वांछित प्रगति सूचना संकलित तैयार कर निर्धारित समय पर उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित विभागों तथा राज्य सरकार को प्रेषित की जा सकेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!