सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया

आज दिनांक 18 नवंबर 2026 अजमेर,  दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास के सामुदायिक पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर के शहरी क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र शीशा खान में सामुदायिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड नंबर 18 की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी धोलखेड़िया सहित लगभग 30 लोगों ने भाग लिया।

बैठक में पार्षद श्रीमती लक्ष्मी धोलखेड़िया ने दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आय प्रमाण पत्र, नोटरी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

राजस्थान महिला कल्याण मंडल की CBR कार्यकर्ता सिमरन खातून एवं मंजू राठौड़ ने संस्था के उद्देश्यों एवं सामुदायिक पुनर्वास गतिविधियों की जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों के अधिकार, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, पुनर्वास एवं सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

बैठक में अभिभावकों ने आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाली समस्याएं साझा कीं। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन दिया तथा अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा एवं पुनर्वास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करते हुए दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

 

राकेश कुमार कौशिक

निदेशक

9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!