तनसिंह जयंति वर्ष स्मृति समारोह 2013 का आयोजन शुक्रवार शाम रघुकुल आईटीआई प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तखतसिंह दाता और प्राक्रम सिंह स्यार ने दीप जलाकर किया। इस उपलक्ष्य में क्षत्रिय युवक संघ के दायित्वान कार्यकर्ता विजयराज सिंह और तनसिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही करणी सेना की नई कार्यकारणी घोषित की गयी जिसमें ज़िला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चुंडावत, ज़िला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह पिपरोली, शहर अध्यक्ष रितेन्द्र सिंह डाबर, ज़िला महामंत्री विरेन्द्र सिंह सिहांसन, हर्षवर्धन सिंह पिपलाज, मीडिया प्रभारी गौरव सिंह राजावत को दायित्व सौंपा गया।