संस्कृति द स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न

SANSKRATI DA SCHOOL 02अजमेर। शनिवार शाम संस्कृति द स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता के आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हृदयांशी और कौस्तुभ ने मंगलाचरण और सरस्वती वंदना के साथ किया। लड़का-लड़की दोनों समान है, लड़की को कमतर समझने की सोच को हमें बदलना होगा, तभी समाज में संतुलन व सांमजस्य स्थापित होगा, यह संदेश दिया संस्कृति स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति मूकाभिनय द्वारा नन्हें विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या को सामाजिक अपराध के रूप में दर्शाया। मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता ने शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य अमरेन्द्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
error: Content is protected !!