

अजमेर। बजरंग मण्डल भारतीय जनता पार्टी अजमेर के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय चुनाव प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका एंव महत्व था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अर्जुन मेघवाल सांसद लोकसभा व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं सचिन खरे संवाद प्रकोष्ट सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा व प्रदेश मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत व प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशिष्ट अतिथि थे।श्री अर्जुन मेघवाल जी ने कहा कि सोशल मीडिया एक क्रान्ति है जिसे हम सकारात्मक रूप से उपयोग कर जनता के बीच में भारतीय जनता पार्टी ही अच्छी पार्टी क्यों यह ले जाना चाहते हैं। अभी गुजरात के चुनाव में सोशल मीडिया का प्रभाव दिखाई दिया। राजस्थान में भी आज सोशल मीडिया का शुभारंभ अजमेर से प्रारंभ कर दिया है। हम जनता के बीच मन, कर्म एवं वचन से जनता का हित लेकर सत्ता में आना चाहते हैं।
सचिन खरे जी ने ‘‘फेसबुक की उपयोगिता और इससे किस प्रकार बहुत कम समय में जनता की समस्याओं को प्रशासन और राजनेताओं को भेजी जा सकती है‘‘ पर प्रकाश डाला।
श्री कंवल प्रकाश ने सोशल मीडिया का महत्व बताया। बजरंग मण्डल अध्यक्ष श्री आनन्द सिंह राजवत ने विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत की। इस कार्यशाला के प्रभारी डॉ. अरविन्द शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के बाद फेसबुक पर एक पेज का लोकार्पण किया जिसका शीर्षक ‘‘2013 एक ही विकल्प-वसुन्धरा’’, संकल्प विश्वास एवं परिर्वतन के नाम से कोई भी नागरिक इसे पसन्द कर सकता है एवं भाजपा के विचार से जुड़ सकता है। कार्यक्रम पर फेसबुक पर काम करने वाला अनेकों नवयुवक और नवयुवतियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में शहर मंत्री श्रीमती विनिता जैमन, पूर्व विधायक नवल राय बच्चानी, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष श्रीमति रश्मि शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश भड़ाना, जिला युवा मोर्चा महामंत्री रंजन शर्मा, महेश लखन व सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
-आनन्द सिंह राजावत
मो. 9214591378
अध्यक्ष बजरंग मण्डल भा.ज.पा