नसीम ने रखी आश्रय स्थल की आधारशिला

BUDA PUSHKAR BAIPASS 02 BUDA PUSHKAR BAIPASS 01अजमेर। बुढ़ा पुष्कर बाईपास मार्ग स्थित पुष्कर धाम विश्राम स्थली परिसर में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले आश्रय स्थल की आधारशिला पुष्कर विधायक और शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने वैदिक मंत्रोचार के साथ रखते हुए तीर्थ राज पुष्कर के विकास के वादे को दोहराया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मंजू कुर्डिया, नेता प्रतिपक्ष शिव स्वरूप महर्षि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नसीम ने पुष्कर में 95 लाख की लागत से बनने वाले डाक बंगले और खेल मैदान के निर्माण का आश्वासन दिया, आश्रय स्थल बन जाने से बेघर लोगो को आवास के साथ भोजन भी उपलब्ध कराया जायेगा।

error: Content is protected !!