विधायक देवनानी ने किया नाली निर्माण का शुभारम्भ

devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज उनके विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 54 स्थित पचंशील ए ब्लाक में लवकुश मार्ग पर नाली निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानसिंह पंवार ने इस अवसर पर देवनानी का अभिनन्द करते हुए उनके क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यो के लिए आभार प्रकट किया।
देवनानी ने बताया कि नगर सुधार न्यास की योजना क्षेत्र की कॉलोनी में भी आधारभूत सुविधाओं के अभाव में नागरिकों को असुविधा हो रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्हें राहत प्रदान किये जाने हेतु विधायक कोष से नाली निर्माण का कार्य अभिशंषित किया गया हे। विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, भाजपा महिला मोर्चा बजरंग मंडल अध्यक्ष रश्मि शर्मा, विकास समिति के ज्ञानसिंह पंवार, विष्णुसिंह राठौड़, सुरेश माथुर, खाजूलालजी, योगेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!