अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा की तैयारी के लिये शनिवार को आर्य मण्डल की बैठक हासी बाई धर्मशाला में रखी गई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री और विधायक अनिता भदेल ने कहा कि यात्रा में कार्यकर्ता हर वर्ग का, हर समाज की भागीदारी पूरी तरह से नजर आनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने का आहवान किया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड 16 के पार्षद खेमचन्द नारवानी ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह कछावा ने किया।
बजरंग मण्डल की बैठक रविवार को रैम्बुल रोड शिव मंदिर पर मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत और शहर अध्यक्ष रासासिंह रावत के सानिध्य में आयोजित कर राजसमंद चारभुजा से 4 अप्रेल को शुरू होने जा रही सुराज संकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बसों द्वारा ले जाने पर चर्चा की गई। इस बैठक में शहर भाजपा, मण्डल, मोर्चाें और प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयों ने भाग लिया।