आरएसएस से नहीं जुड़े होने का शपथ पत्र मांगे जाने की देवनानी ने की निंदा

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने राज्य खेल परिषद द्वारा गत शुक्रवार को जयपुर में सवा दो करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि वितरित किये जाने से पूर्व खिलाड़ियों से आरएसएस से नहीं जुड़े होने के सम्बंध में शपथ पत्र मांगे जाने की कड़ी निन्दा करते हुए इसे लोकतंत्र का हनन बताया।

देवनानी ने इस सम्बंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आरएसएस जैसे राष्ट्रभक्त संगठन से जुड़ने वाला स्वंय को गौरवान्वित महसूस करता है जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर इस प्रकार की तुगलकी शर्तो को थोंपना सरकार की संकीर्ण एवं वोटों की राजनीति से प्रभावित सोच व मानसिकता को दर्शाताा है।
उन्हांेने कहा कि संघ का तक का इतिहास इस बात का गवाह है कि स्वंयसेवकों ने देश में सामाजिक उत्थान, कुरीतियों के उन्मूलन, प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ितों को सहायता पहुंचाने, भारतीय संस्कृति व मूल्यों को बनाऐं रखने सहित जनहित के विभिन्न कार्यो में उल्लेखनीय सेवाऐं दी है। देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन के प्रति कांग्रेस सरकार की ऐसी मानसिकता अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।
देवनानी ने सरकार से मांग की है कि राष्ट्रवादी विचारों को अपमानित करने एवं खिलाड़ियों में भेदभाव उत्पन्न करने वाले ऐसे तुगलकी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाऐ।

error: Content is protected !!