अम्बेडकर मानते थे इस्लामी कट्टरपंथ को सुरक्षा के लिए घातक: किरण

Kiran Add 4 (1) 14-4-2013प्रतापगढ़। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने अम्बेडकर जयन्ती पर यहाँ उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किरण नें कहा अम्बेडकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वसुलभ बनाने एवं वंचित वर्गाे में आत्म विश्वास जागृत करने में अग्रणी रहे थे। राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर उनमें स्पष्ट एवं दुरदर्शिता पूर्ण सोच थी। वे इस्लामी कट्टरपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते थे। उन्होंने पंडित नेहरू को इसके बारे में चेताया भी था।

किरण ने कहा कि शिक्षा, उद्योग एवं व्यवसाय में जो समाज आगे बढ़ेगा, उसकी ही प्रगति होती है। सरकार कमजोर वर्गाे को उद्योग, व्यवसाय एवं शिक्षा के लिए विशेष प्रोत्साहन देवे।

error: Content is protected !!