अजमेर। इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को ज़िला रोल बॉल की टीम का स्वागत और अभिनंदन किया गया। ज़िला रोल बॉल संघ के सचिव किशोर कुमार मारोठिया ने बताया कि जयपुर में 19 और 20 अप्रैल को चौगान स्टेडियम में अंडर 11 राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा और अंडर 14 और 17 जयपुर लीग का आयोजन किया गया। जिसमें अजमेर की टीमों ने सभी वर्गाे में खिताब जीतें और ऑल ओवर चैम्पियनशिप अपने नाम की। सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष सोमरत्न आर्य, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सौरभ बजाड, टेबिल टेनिस संघ के रणजीत मलिक और नगर सुधार न्यास अध्यक्ष नरेन शाहनी ने विजेता टीम के खिलाडियांे को विजयी होने पर शुभकामनायें देते हुए उनको सम्मान और आर्शीवाद दिया। शाहनी ने प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रिंस महावर ऑल सेंट स्कूल, वनशिखा राकां सोफिया स्कूल को प्रदान किया। इस मौके पर खिलाडी और उनके अभिभावक भी मौजूद थे