गुरूवार को होने वाले हनुमान जयंती पर्व की तैयारियां जोरो पर

hanuman jayenti ke tayari 01 hanuman jayenti ke tayari 02अजमेर। 25 अप्रैल को मनाये जाने वाले हनुमान जयंति महोत्सव के लिये शहर के हनुमान मंदिरो में तैयारियां शुरू कर दी गयी है। नगर के प्रमुख प्राचीन बालाजी मंदिर बजरंग गढ़ पर सोमवार रात संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ में बडी संख्या में हनुमान भक्तो ने भाग लेकर रामभक्त हनुमान की स्तुति की। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रोशनियों से सजा कर बालाजी का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। अर्द्धरात्रि को महाआरती के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

मदार गेट स्थित कहार समाज के प्राचीन बालाजी मंदिर मे हनुमान जंयती के अवसर पर होने वाले आयोजनो की जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित महावीर प्रसाद गौतम ने बताया कि 25 अप्रैल को हनुमानजी की दोपहर 12 बजे जन्म आरती कर 101 पौंड का केक काटा जायेगा और शाम को भजन सध्यंा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान बालाजी का नयनाभिराम श्रृंगार और 56 भोग की झांकी विशेष आर्कषण का केन्द्र रहेगी।

अजयनगर स्थित न्याय वाले बालाजी मंदिर में पंडित नरेन्द्र मिश्रा द्वारा रामचरित्र मानस पाठ किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू भाग लेकर भगवान राम का नाम सुमिरन कर रहे है। मंगलवार शाम रामचरित्र मानस पाठ की पूर्णाहूति पर महाआरती के साथ सभी श्रद्धालूओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के जीर्णोद्धार और प्राणप्रतिष्ठा के आयोजन में 24 अप्रैल को पंडित संतोष शर्मा के आर्चायत्व में न्याय वाले बालाजी मंदिर में बालाजी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होगी और रात को जागरण होगा। 25 अप्रैल हनुमान जंयती के अवसर पर शाम 4 बजे 56 भोग की झांकी सजाकर आम भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

error: Content is protected !!