सद्बुद्धि देने के लिये धरना स्थल पर यज्ञ

jiyalal 01अजमेर। जियालाल शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के कर्मचारियो का धरने के सातवें दिन प्राचार्य इन्दू तनेजा और डीएवी प्रबंधन समिति को सद्बुद्धि देने के लिए धरना स्थल पर यज्ञ किया गया। गैर अनुदानित शिक्षक व कर्मचारी आर्य संघ के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने बताया कि एक प्रतिष्ठित आर्य संस्था की प्रमुख प्रतिनिधि ने संस्था द्वारा लिखित समझौते को नकार दिया जिससे संस्था की प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ा और प्रतिनिधि की छवि भी धूमिल हुई। इसलिये संस्था को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए समझौते का शीघ्र लागू किया जाये। धरना स्थल पर आयोजित यज्ञ में डीबीएन हिन्दी मीडियम की नीलम, नवीन शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, अंग्रेजी मीडियम के मनोज माथुर, कृष्णराव वाब्ले की रेखा वर्मा, मधुबाला सहित कई कर्मचारी शामिल हुए।

error: Content is protected !!