अजमेर। जयपुर रोड गेगल स्थित सेंट विलफ्रेड कॉलेज को मोस्ट प्रोमेसिंग इंजिनिरिंग कॉलेज का अवॉर्ड मिलने पर कॉलेज प्रांगण में जीत का जश्न मनाया गया। ढोलढमाको पर नाचते गाते छात्रो और व्याख्याताओं ने कॉलेज प्रिंसिपल वीरसिंह का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। प्रोफेसर वीरसिंह को दिल्ली में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केन्द्रिय मंत्री कपिल सिब्बल ने मोस्ट प्रोमेसिंग इंजिनिरिंग कॉलेज के अवॉर्ड से नवाज़ा। पुरस्कार लेकर किशनगढ़ पहुंचे वीरसिंह का शिवसेना की ओर से स्वागत किया गया।